फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच तीन का निर्माण बना आफत, दलदल में फंसीं सरकारी बसें

विज्ञापन
चाहड़ मोड़ के पास फंसी एचआरटीसी की बस। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी-दिल्ली और जम्मू-कटड़ा बसें चाहड़ मोड़ के पास रुकीं
विज्ञापन


ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन एनएच-3 बारिश के बाद दलदल में तबदील हो गया है। इसके चलते वीरवार को अवाहदेवी-दिल्ली और जम्मू कटड़ा जा रही एचआरटीसी बसें बारी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास दलदल में फंस गईं। अवाहदेवी-दिल्ली रूट पर जा रही बस पांच घंटे तक दलदल में फंसी रहीं। सुबह 6:30 बजे यह बस चाहड़ मोड़ के पास दलदल में रुक गई और 11:30 बजे के करीब निकाली गई। जबकि, जम्मू-कटड़ा बस सुबह साढ़े आठ बजे के करीब चाहड़ के पास ही एक मोड़ पर रुक गई। इसे एक घंटे में निकाल लिया गया। लगातार बारिश के कारण सड़क में पानी भर गया है। लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन के चल रहे कार्य के दौरान बने इस मिट्टी के दलदल में बस के टायर धंस रहे हैं। गनीमत यह रही कि चालक व परिचालक की सूझबूझ से सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना वीरवार सुबह 6:30 बजे की है। टौणी देवी से मात्र 500 मीटर बारी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास अवाहदेवी से दिल्ली जा रही बस दलदल में फंस गई। इस घटना का मुख्य कारण निर्माण कार्य में बढ़ती जा रही लापरवाही है। सुबह करीब चार बजे मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश के चलते खोदी गई मिट्टी पानी के मिलने से दलदल में बदल गई और यह घटना पेश आई। हालांकि, इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन बस में अधिकतर ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंचे। वहीं, सवारियों को बारिश में भीगना पड़ा व पैदल चलना पड़ा। जब इस घटना की सूचना निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों को दी गई तो उन्होंने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। वहीं, एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने कहा कि बसों को निकाल लिया गया। किसी भी सवारी को कोई चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें