फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): सात महीने के बाद भी शुरू नहीं हो सका शहीद स्मारक का निर्माण

Thu, 16 Feb 2023 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में शहीद स्मारक की चिरलंबित मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों की मांग पर 26 जुलाई 2022 को यहां आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के समीप शहीद स्मारक बनाने के लिए 70 लाख रुपये के बजट की घोषणा की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट और अनुमानित खर्चे की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी थी।
विज्ञापन




हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के पास इस स्मारक के निर्माण के लिए एक चौथाई फीसदी बजट भी आ चुका है। मगर बजट का पैसा लोक निर्माण विभाग के पास नहीं पहुंच सका। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता न दिखाए जाने से अभी तक शहीद स्मारक का काम शुरू नहीं हुआ। इस कारण पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों में सरकार और प्रशासन के प्रति गहरा रोष है।



बता दें कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क में ही शहीद स्मारक बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें मार्बल-ग्रेनाइट पर हमीरपुर जिला के सभी शहीदों के नाम लिखे जाने हैं। इसके साथ ही शहीदों के प्रतीक राइफल और सेना के हेलमेट को भी स्थापित किया जाना है। शहीद स्मारक में सजावटी लाइटें, चाहरदीवारी, मैदान में पेबर ब्लॉक्स बिछाने के अलावा लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाए जाने हैं।
विज्ञापन




शहीद स्मारक के निर्माण को लेकर हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संगठन के पदाधिकारी पुरुषोत्तम कालिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से इसी माह हमीरपुर में मुलाकात कर चुके हैं। मगर अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई।







जिले में 345 वीर जवानों ने पिया शहादत का जाम



भारत-पाक युद्ध समेत विभिन्न मिलिट्री ऑपरेशंस समेत सरहद की रक्षा करते हुए वीरभूमि हमीरपुर के करीब 345 वीर जवानों ने शहादत का जमा पिया है। मातृभूमि की रक्षा करते हुए हिमाचल के 52 सपूतों ने कारगिल युद्ध में अपनी सरजमीं से दुश्मनों को खदेड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इसमें जिला हमीरपुर के आठ शूरवीर भी शामिल हैं।








Iजिला मुख्यालय हमीरपुर में शहीद स्मारक निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर प्रशासन को भेजा है। बजट का प्रावधान होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
I
I
I
-संजय कटोच,
एसडीओ, पीडब्ल्यूडी हमीरपुर






Iशहीद स्मारक निर्माण के लिए सरकार से बजट की एक किस्त स्वीकृत है। मगर विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण यह राशि पीडब्ल्यूडी को प्रदान नहीं हुई। इस बारे में प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

I

- संजय शर्मा, ओएसडी, निदेशालय, हिप्र सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें