फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस ने घोषणा पत्र की पांच गारंटियां पूरी कर जनहित में लिए फैसले

विज्ञापन
शेर बलौनी पंचायत में आयोजित किया कांग्रेस युवा संवाद में उपस्थित पदाधिकारी। स्रोत: कांग्रेस
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की शेर बलौनी पंचायत में शनिवार को कांग्रेस युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई गईं। कार्यक्रम में युवा संवाद प्रदेश प्रमुख रवि रतन शर्मा, युवा संवाद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि पटियाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष नीलम ठाकुर, युवा संवाद महासचिव पदमदेव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान नीलम शर्मा ने मुख्य अतिथियों को शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। युवा संवाद प्रदेश प्रमुख रवि रतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 14 माह के कार्यकाल में कांग्रेस ने घोषणा पत्र की पांच गारंटियां पूरी कर जनहित में फैसले लिए हैं। कुछ समय पूर्व छह बागी कांग्रेसी विधायकों ने अपने लाभ के चलते भाजपा के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत सुख की सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश की। इन विधायकों ने करोड़ों कमाकर जनता के साथ धोखा किया है। प्रदेश पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इन लालची विधायकों ने जनता पर उपचुनाव का बोझ डाल दिया। पूरी पंचायत युवा संवाद का एक हिस्सा बनकर इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं और आने वाले चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करेंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जिला हमीरपुर युवा संवाद टीम के शंभू दत्त शर्मा, जीतराम राजकुमार, राजेश शर्मा, अनिल कुमार, रीना शर्मा, निशा, ममता, कर्मी देवी, सपना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें