फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी सेवा के लिए नहीं बल्कि मेवा के लिए राजनीति में आए : आशीष

विज्ञापन
चुनावी सभा के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर एवं भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा मंच पर। भाजपा।
विज्ञापन
कहा, मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार विकास की बात करने के बजाय कर रही दुष्प्रचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत साह्नवी में नुक्कड़ सभाओं में जन आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार उपचुनाव मुद्दों के आधार पर नहीं बल्कि दुष्प्रचार के आधार पर लड़ रही है। दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित कर इस चुनाव को जीतने की नाकाम साजिश की जा रही है। वह चाहे जनता को जितना भी बरगलाने की कोशिश करें लेकिन जनता का आशीर्वाद हमेशा अपने बेटे के साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री करोड़ों के टेंडर लेने के आरोप लगा रहे हैं लेकिन जो विकास कार्य की लंबी सूची उन्हें सौंपी गई थी उस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। वह दस्तावेज तो मुख्यमंत्री ने डस्टबिन में धकेल दिए हैं। मुख्यमंत्री से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए बजट मांगा गया लेकिन उन्होंने सदर विधायक की कोई मांग नहीं मानी। बस अड्डे का शिलान्यास भी आनन-फानन में एक मार्च को किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अहंकारी रवैया की वजह से उनकी सरकार के 6 और 3 निर्दलीय विधायक उन्हें छोड़ गए। क्योंकि प्रदेश को बचाने के लिए आवाज उठाने का जिम्मा इन विधायकों ने लिया। प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है। हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी लगातार दुष्प्रचार कर और लोगों को डरा धमकाकर चुनाव जीतने का असफल प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी क्यों अपने पिताजी की कारगुजारी लोगों के सामने नहीं रखते। सभी जानते हैं कि उद्योग मंत्री रहते हुए उनके पिताजी ने कितना भ्रष्टाचार किया था। पिता ने भी सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आकर भ्रष्टाचार किया और अब उनका पुत्र भी इसी नक्शे कदम पर चल रहा है। अगर सेवा करने का इतना ही जज्बा था तो चिकित्सक रहते ही सेवा कर सकते थे। वह सेवा के लिए नहीं बल्कि मेवा के लिए राजनीति में आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें