फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में पेयजल आपूर्ति को लेकर बढ़ा टकराव

विज्ञापन
पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी और गरसाहड पंचायत के उपप्रधान विकास की अगुवाई में स्थानीय लोग भरे
विज्ञापन
भोरंज/जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में पेयजल समस्या, विधायक का घेराव और अब नोटिस के कारण सियासी माहौल गरमा गया है। बरसात के दौरान पेयजल को लेकर मचे बवाल को लेकर जल शक्ति विभाग ने भरेड़ी कस्बे के 30 लोगों को नोटिस थमाए हैं। इन नोटिसों के बाद पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी और गरसाहड पंचायत के उपप्रधान विकास की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने शनिवार को भरेड़ी के हनुमान चौक पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के नोटिस को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया। ग्रामीणों जयदेव शर्मा, निर्मल कुमार, कर्मचंद, देशराज, जोगिंदर पाल, राकेश कुमार, आशुतोष, ओंकार चंद शर्मा, मनोहर लाल आदि ने कहा कि बरसात के दौरान पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भरेड़ी में विधायक का घेराव किया था।
विज्ञापन



घेराव के दौरान जनता ने विधायक से पानी की मांग की तो अब जल शक्ति विभाग नोटिस का खौफ दिखाकर लोगों को चुप रहने के लिए बाधित कर रहा है। वहीं, भरेड़ी कस्बे में अब जल शक्ति विभाग ने 30 लोगों को नोटिस थमाए हैं। विभाग की माने तो लोगों ने नल के घरेलू कनेक्शन ले रखे हैं और पानी का व्यावसायिक प्रयोग किया जा रहा है। इन नोटिस के सहारे लोगों को साफ कहा गया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक नहीं करवाया गया तो बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जल शक्ति विभाग के नोटिस के कारण भरेड़ी कस्बे में विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना कि आगामी सोमवार से पहले अगर विभाग ने नोटिस वापस नहीं लिए तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति विभाग के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई जाएगी। उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता आशीष देव ने कहा कि घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक प्रयोग करने पर कनिष्ठ अभियंताओं की ओर से रिपोर्ट मिली है। इसके बाद नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


(समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें