भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी चौक पर एक निजी बस के शीशे तोड़ कर कुछ लोगों ने परिचालक के साथ मारपीट की है।
इस दौरान परिचालक की सोने की चेन भी छीन ली गई है। विकास शर्मा पुत्र जनक राज शर्मा गांव छतरी डाकघर सिहवां तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शनिवार को बस अड्डा बस्सी में खाना खाकर बस में सोया था। तभी संजीव कुमार गांव कड़ोहता अपने अन्य साथियों सहित बस के शीशे तोड़कर अंदर घुस गए और मारपीट करने लगे। उसकी सोने की चेन भी साथ ले गए। भोरंज थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।