फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध गांव में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Sun, 02 Feb 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चकमोह के अंतर्गत दियोटसिद्ध गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शनिवार को हवन यज्ञ में पूर्णआहुति के साथ हुआ। कथा के समापन के दौरान कथावाचक चैतन्य महाप्रभु गाड़िया मठ के संस्थापक आचार्य परम पूज्य स्वामी भक्ति प्रकाश प्रसाद के शिष्य श्रीमद्भक्ति प्रसाद साधु महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मात्र सुनने से ही मनुष्य के जीवन में कष्ट का निवारण हो जाता है। कथा के समापन पर बाबा बालक नाथ मंदिर महंत श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी महाराज विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस कथा महोत्सव के आयोजक अमन गुप्ता, वंदना गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें