फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी करें: गर्ग

Sat, 20 Sep 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एडीसी अभिषेक गर्ग जोलसप्पड़ में मेडिकल भवन के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर जानकारी लेते
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। एडीसी अभिषेक गर्ग ने शुक्रवार को जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों के लिए प्रस्तावित अतिरिक्त भूमि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल और अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के बाद यहां एक अलग मातृ-शिशु अस्पताल, डेंटल कॉलेज, पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए आवासीय भवनों और कई अन्य ब्लॉकों का निर्माण भी किया जाना है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज के साथ ही एक आधुनिक नशा निवारण एवं उपचार केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इन भवनों के लिए अतिरिक्त जमीन चिह्नित कर ली गई है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस जमीन के दस्तावेज तुरंत उपलब्ध करवाने तथा वन विभाग को 2 हफ्तों के भीतर पेड़ों की मार्किंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज को एक बड़े मेडिकल हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं इसलिए अगले चरण में बनने वाले भवनों के लिए जमीन के हस्तांतरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी, नायब तहसीलदार, वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें