फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हर माह की 10 तारीख को खोला जाएगा प्रशिक्षु चिकित्सकों का शिकायत बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हर माह की 10 तारीख को प्रशिक्षु चिकित्सकों के लिए लगाए गए शिकायत बॉक्स को खोला जाएगा। जो कमेटी इस शिकायत पत्र को खोलेगी उसमें अकादमिक समन्वयक, स्टूडेंट वेलफेयर एडवाइजर, फैकल्टी सदस्य और एंटी रैगिंग कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी, फैकल्टी संगठन के प्रधान, सीनियर रेजिडेंट संगठन के प्रधान उपस्थित रहेंगे। वहीं, एमबीबीएस के हर बैच के प्रशिक्षु चिकित्सकों को एंटी रैगिंग एफिडेविट जमा करवाना पड़ेगा। प्रशिक्षुओं, शिक्षकों के साथ-साथ सभी फैकल्टी सदस्यों, डॉक्टरों, स्टाफ सदस्यों को भी यह एंटी रैगिंग प्रमाण पत्र जमा करवाना पड़ेगा। वहीं, एनाटॉमी विभाग सीसीटीवी कैमरा की वर्किंग और फंक्शनिंग को लेकर एक रजिस्टर बनाएगी। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि यह कुछ दिन पूर्व एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में निर्णय लिए गए थे। अब उन पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें