फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक से श्रेष्ठ केंद्रों में माताओं से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। एक से श्रेष्ठ केंद्र के पर्यवेक्षक कुलदीप शर्मा ने शनिवार को चमनेड़, अमनेड़, चौकी कनकरी व डिडवीं टिक्कर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की माताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक से श्रेष्ठ लगभग 600 केंद्र कार्यरत हैं। जहां पर स्कूल से आने के बाद छोटे-छोटे बच्चों को गृह कार्य करवाया जाता है। उनको संस्कार युक्त शिक्षा के साथ साधारण ज्ञान की भी शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रों में शिक्षकों की ओर से बच्चों को पहाड़े, सुलेख सहित अन्य गतिविधियां करवाई जा रही हैं। पढ़ाई के साथ इन केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर शिक्षक सुमन शर्मा, कुलदीप शास्त्री, महेंद्र सिंह व किशोरी लाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें