फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ग्रामीण क्षेत्रों में टैंपो ट्रैवलर चलाने के लिए कमेटियां गठित, रूट होंगे फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शीघ्र ही टैंपो ट्रैवलर से परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में 100 रूटों पर इलेक्ट्रिक टैंपो ट्रैवलर चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एसडीएम कार्यालय को अधिसूचना प्राप्त हुई है। इसमें सभी पंचायतों से अपने क्षेत्र के लिए रूटों के लिए सुझाव मांगा गया है। हर ब्लॉक के बीडीओ के माध्यम से रूटों के लिए सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेशभर में 100 रूटों में यह इलेक्ट्रिक टैंपो ट्रैवलर चलाए जाने हैं।
विज्ञापन


इसके लिए एसडीएम, आरटीओ व अन्य सदस्यों की कमेटी बनी है, जो इस पर कार्य कर रही है। निजी ऑपरेटरों को टैंपो ट्रैवलर के 100 रूट दिए जाएंगे। प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए नए स्टेज कैरिज रूट तैयार करने के लिए 60:40 की शर्त रखी गई है। यानी 60 फीसदी ऐसे रूट लिए जाएंगे जो ग्रामीण हों और 40 फीसदी रूट शहरी व एनएच आदि के लिए जारी होंगे। वहीं निजी ऑपरेटरों को ई-बसें चलाने के लिए चिह्नित मार्गों पर स्टेज कैरिज परमिट केवल वास्तविक हिमाचली को ही जारी किया जाएगा। वास्तविक रूट माइलेज का प्रमाणीकरण संबंधित आरटीओ की ओर से कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग व एचआरटीसी से प्राप्त किया जाएगा। आवेदन संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को प्रस्तुत किया जाना चाहिए। एचआरटीसी, निजी ऑपरेटरों की ओर से पहले से ही संचालित किए जा रहे मार्गों को ध्यान में रखते हुए संबंधित आरटीओ की ओर से समयसारिणी आवंटित की जाएगी।
एक बार इलेक्ट्रिक टेंपो ट्रैवलर को रूट आवंटित होने के बाद उसे डीजल बसों में नहीं बदला जाएगा और मृत्यु के मामलों को छोड़कर न ही इसे किसी को हस्तांतरित किया जा सकता है। रूट निर्धारित करने के लिए विभिन्न पंचायतों से भी ब्योरा मांगा गया है ताकि पंचायत प्रतिनिधियों की राय अथवा बसों की मांग को भी ध्यान में रखा जा सके। इसके लिए एचआरटीसी, एसडीएम कार्यालय, आरटीओ कार्यालय कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


कोट
एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि टैंपो ट्रैवलर के लिए प्रदेशभर में 100 रूट चिह्नित किए जाने हैं। इसके लिए सभी बीडीओ कार्यालयों को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें