फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ माह में नहीं बनी कमेटी, ब्रास बैंड के लिए बजट लैप्स

Tue, 09 Apr 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में ब्रास बैंड खरीदने के लिए जारी हुए 1.16 लाख रुपये का बजट लैप्स हो गया है। आठ माह पहले ब्रास बैंड खरीदने के लिए 1.16 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन कर एक माह के भीतर स्कूलों का निरीक्षण करना था। इसके आधार पर ही कमेटी ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल का चयन करना था। मगर कमेटी गठित न होने से अब एक भी स्कूल का चयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ब्रास बैंड खरीदने के लिए आया बजट स्कूल की चयन प्रक्रिया शुरू होने से पहले वापस हो गया है। स्कूल में ब्रास बैंड से प्रार्थना सभाएं करवाने के लिए आठ माह पूर्व जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान को यह बजट जारी हुआ थी। ब्रास बैंड के आवंटन के लिए जिला से एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का चयन प्रस्तावित था। इसमें स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या, संगीत अध्यापक और विभिन्न निर्धारित मानकों को परखा जाना था।
मगर इसके लिए कमेटी गठित न होने और स्कूल का चयन न होने से बजट लैप्ट हो गया है। वर्तमान में जिलेभर के स्कूलों में सिल्वर बैंड के साथ ही प्रार्थना करवाई जाती हैं। स्कूलों को आधुनिकता से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ब्रास बैंड से भी प्रार्थना सभाएं करवाने का निर्णय लिया था, लेकिन बजट का वापस होना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन



जिला हमीरपुर में ब्रास बैंड खरीदने के लिए 1.16 लाख रुपये की बजट राशि जारी हुई थी। ब्रास बैंड के आवंटन के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जा रहा था, लेकिन बजट वापस होने के कारण स्कूलों को निरीक्षण नहीं किया जा सका। दोबारा बजट जारी होने के बाद जिले से एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का चयन किया जाएगा। स्कूल के चयनित होने के बाद स्कूल में प्रतिदिन ब्रास बैंड से प्रार्थना सभा करवाई जाएगी।
-राकेश कुमार, डीपी, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर।

ब्रास बैंड में एक मानक श्रृंखला में वाद्य यंत्र पीतल के होते हैं। सिल्वर बैंड के मुकाबले इनके प्रयोग को अधिक सही माना जाता है। ब्र्रास बैंड में ट्रॉम्बोन, कॉर्नेट, फ्लुगेलहॉर्न, टेनर हॉर्न, बैरिटोन हॉर्न, ईबी बास, यूफोनियम और अन्य यंत्र होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें