फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाघनाला में ट्राले और बाइक की टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
नादौन में सड़क दुर्घटना में घायल हुआ युवक। संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बरमोटी में बाइक और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें लगी हैं जबकि एक अन्य बाइक सवार युवक भी चोटिल हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नादौन से अंब मार्ग पर दोपहर 12 बजे के करीब ट्राला बरमोटी के पास पहुंचा। इस दौरान बाघनाला की ओर बिना नंबर की तेज रफ्तार बाइक ने ट्राले को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राला अनियंत्रित हो गया और एक तरफ पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक रवि कौंडल निवासी गांव कोट नादौन बुरी तरह घायल हो गया। दोनों बाइक सवारों को आसपास के लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां रवि कौंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं। इस हादसे में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। इस संबंध में यातायात प्रभारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें