फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में निजी बस और कार के बीच टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। गांव डिडवीं टिक्कर में वीरवार दोपहर एक निजी बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है, जबकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दोनों वाहन हमीरपुर की ओर आ रहे थे। कार के पीछे एक बस चल रही थी। डिडवीं गांव के समीप अचानक कार चालक ने ब्रेक लगा दी, जिससे कार रुक गई। कार के रुकते ही बस चालक ने भी वाहन रोकने का प्रयास किया लेकिन बस समय पर नहीं रुक सकी और उसने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें