निजी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज और एक निजी कंपनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ज्ञापन वर्ष 2026 तक मान्य होगा। कंपनी और महाविद्यालय संगोष्ठियों और कार्यशालाओं की योजना, संगठन और निष्पादन पर सहयोग करने के लिए सहमत हुए। इस समझौता ज्ञापन से उद्योग और संस्था के बीच की खाई को कम करने में सहयोग मिलेगा। इस समझौता ज्ञापन से महाविद्यालय के बीसीए और पीजीडीसीए के छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। इससे छात्र कंपनी के माहौल से परिचित हो सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर, उप प्राचार्य प्रो. कुलदीप संह, बीसीए समन्वयक डॉ. सोहिंद्र गुलेरिया, कंपनी से जतिन, प्रो. अन्नु, प्रो. शिखा, प्रो. आशीष और प्रो. विजय कमल मौजूद रहे।