फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों को बिकाऊ बताने वाले सीएम बताए रणजीत के कितने दाम लगाए : जम्वाल

विज्ञापन
हमीरपुर में प्रेसवार्ता को संबो​धित करते प्रदेश भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता विधायक राकेश जम्वाल
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं सुजानपुर चुनाव प्रभारी विधायक राकेश जम्वाल ने बुधवार को हमीरपुर में सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधायकों को बिकाऊ बता रहे हैं लेकिन वे यह बताएं कि कैप्टन रणजीत राणा समेत भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को कितने में खरीदा है। आरोप लगाना एक बात है। चार जून को मुख्यमंत्री को जवाब मिल जाएगा। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से कोई सबक नहीं लिया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिख रही। दिल्ली से मनु सिंघवी को लाकर चुनाव लड़वाया और राज्यसभा में हार गए।
विज्ञापन


अब इन्होंने कांगड़ा से आनंद शर्मा को उम्मीदवार बना दिया। केंद्र में कांग्रेस के बहुत बड़े-बड़े ओहदों पर रह चुके आनंद शर्मा केंद्र सरकार में मंत्री तक भी रहे हैं लेकिन हमने देखा है प्रदेश के साथ कोई ज्यादा सरोकार उनका आज तक नहीं रहा। 40 साल पहले शिमला से उन्होंने एक विधानसभा का चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गए थे। ऐसा लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कहीं पर भी लोकसभा चुनाव को जीतने की दृष्टि से नहीं लड़ रही बल्कि मुख्यमंत्री केवल अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने के काम में लगे हुए हैं। वर्तमान में कांग्रेस सरकार को विधायकों की कितनी जरूरत प्रदेश में है यह किसी से छुपा नहीं है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए दो जगह से दो विधायकों को उतार दिया। तीन विधानसभाओं में कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। चार जून को जैसे ही परिणाम आएंगे वैसे ही हिमाचल प्रदेश में भी उथल-पुथल होगी और हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की सरकार चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें