फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवनों के आसपास 15 मीटर की दूरी तक सूखी झाड़ियों को साफ करें : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलों में लग रही आग की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


ऊंचे भवनों में बचाव के दो रास्ते रखने, घर को छोड़ने से पहले गैस, बिजली व पानी के साधनों को बंद करने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलाभर के जंगलों और अन्य स्थलों पर लग रही आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। अग्नि से सुरक्षा संबंधी गश्त के दौरान पाया गया कि भवनों के आसपास सूखी झाड़ियों-पत्तियों आदि ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण व इधर-उधर बिखरी चीड़ की पत्तियों से गर्मियों के दिनों में बढ़ते तापमान के साथ-साथ आग के अधिक फैलने का खतरा बना हुआ है। कई स्थानों पर तो भवनों की छतों पर चील की सूखी पत्तियां आदि ज्वलनशील पदार्थ पाए गए। लोगों से आग्रह किया गया कि भवनों के आसपास 15 मीटर की दूरी तक सूखी झाड़ियों-पत्तियों आदि ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण साफ करें। ऊंचे भवनों में बचाव के दो रास्ते अवश्य होने चाहिए। उत्तम गृह-प्रबंध को सुनिश्चित बनाए रखें। बिजली उपकरणों को ओवरलोडिंग से बचाएं। आपातकालीन द्वार हमेशा खुले और बाधारहित रखें। पानी का दुरुपयोग न करते हुए पर्याप्त मात्रा में भंडारण रखें। घर को छोड़ने से पहले गैस, बिजली व पानी के साधनों को बंद करना सुनिश्चित करें। अपने आस-पास के जंगलों को न जलाते हुए पर्यावरण व वन्य प्राणियों के जनजीवन को बचाने में सहयोग दें। जिला अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने लोगों से आग्रह किया है कि इन बातों को मानें ताकि सबकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें