डिडवीं में सड़क किनारे झाडिय़ों की कटाई का कार्य शुरू। संवाद
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग की ओर से डिडवीं में सड़क किनारे नालियों की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। इस दौरान झाड़ियों की कटाई भी हो रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस कार्य को करवाया जा रहा है। झाड़ियों के चलते कारण वाहन चालकों को परेशानी होती थी। मोड़ के पास उन्हें सामने से आ रही गाड़ियों का पता नहीं चल पाता था। इससे हादसे होने का खतरा भी बना रहता था। स्थानीय लोग काफी समय से लोक निर्माण विभाग से सड़क किनारे गाड़ियों की कटाई की मांग कर चुके थे। अब लोक निर्माण विभाग ने लोगों की मांग पर कार्य करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों में अनिल कुमार, ठाकुरदास, विक्की, बलराज, राजू, अरुण कुमार, सुदर्शन आदि ने कहा कि झाड़ियों की कटाई से दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी और सड़क किनारे गंदगी भी साफ हो जाएगी। संवाद