तेलकड़ में गिरी पशुशाला को दिखाती महिला।
- फोटो : Hamirpur-HP
कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बढेड़ा सनाही के अंतर्गत पड़ने वाले गांव तेलकड़ में दो परिवारों की पशुशालाएं गिर गईं। गनीमत रही कि हादसा उस समय हुआ जब मवेशी बाहर बंधे हुए थे। पंचायत प्रधान सनाही सुरेश कुमार ने हलका पटवारी सहित मौके का दौरा किया। प्रधान ने बताया कि दोनों परिवार की पशुशालाएं गिर गई हैं। राजकुमार पुत्र दिलीप चंद बीपीएल परिवार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोनों परिवारों को मुआवजा दिया जाए।