फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बांटा चूरमा और रागी के लड्डू

विज्ञापन
उपमंडल भोरंज के अंंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे को रागी का लड्डू खिलाते सीडीपीओ जीतराम चौधर
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जिले में कुपोषण की समस्या को दूर करने और प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में शिशुओं को रागी के लड्डू और चूरमा प्रदान किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भोरंज के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लड्डू और चूरमा का वितरण आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज जीतराम चौधरी ने कहा कि शनिवार को भरेड़ी, धमरोल और ताल के सर्कल के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपरवाइजरों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को लड्डू एवं चूरमा बांटा। उन्होंने कहा कि रागी और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज से तैयार किए जाने वाले व्यंजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें कई ऐसे सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इस अवसर पर सुपरवाइजर सरोजां ठाकुर, अभिषेक ठाकुर और रवि कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें