फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अभिरुचि और क्षमता के आकलन के बाद ही करें कॅरिअर का चयन

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडैहर में विद्यार्थियों को जागरूक करतीं मनोवैज्ञानिक शीतल वर् - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडैहर और भरेड़ी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कॅरिअर परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यशालाएं आयोजित कीं। बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने कहा कि वैश्वीकरण ने आज जहां लड़के-लड़कियों के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलने के साथ बहुमुखी अवसरों का सृजन किया है, वहीं पारस्परिक प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा दिया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों को अपनी अभिरुचि और क्षमता के सही आकलन के बाद ही कॅरिअर का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यशालाओं के दौरान मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने छात्र-छात्राओं को अपनी अभिरुचियों, योग्यताओं, सामर्थ्य एवं क्षमताओं के आकलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में हमें अपने आपको नशे से बचाना है और ऐसे दोस्तों का चयन करना चाहिए जो हमें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासित दिनचर्या, व्यायाम, ध्यान एवं योग को अपनाने और मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बचने की सलाह भी दी। इस अवसर पर दोनों पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने कार्यशालाओं के आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें