हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पुलिस ने एक युवक से 1.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। सदर थाने की एक टीम बुधवार शाम को कुठेड़ा से री भलाणा सड़क पर गश्त पर थी। यहां पर सुनसान जगह सड़क किनारे पर चीड़ के पेड़ों के नीचे एक युवक अकेला बैठा हुआ था। युवक पुलिस को देखकर एकदम घबरा गया व अपने हाथ में पकड़े लिफाफे को उसने फेंक दिया। शक के आधार पर युवक को काबू करके पुलिस ने जब लिफाफे की जांच की तो उसमें 1.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। उप पुलिस अधीक्षक रोहिन डोगरा ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।