फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव के नाम पर चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट का पैसा व्यर्थ में खर्चा : बलबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भाजपा अध्यक्ष ने महोत्सव में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कांग्रेस विधायक और प्रदेश सरकार पर केंद्र की योजनाओं को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। अंब में बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र से प्रायोजित योजनाओं के लिए प्रदेश को जो धन मिल रहा है, उससे ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की साख थोड़ी बहुत बची हुई है। उन्होंने चिंतपूर्णी महोत्सव के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से प्रदेश सरकार और प्रशासन ने चिंतपूर्णी महोत्सव करने का बीड़ा उठाया था। बड़ी-बड़ी बातें की थीं कि इस महोत्सव से क्षेत्र को बड़ा लाभ होगा। मैंने सवाल उठाया था कि महोत्सव के लिए पूरा जिला प्रशासन उगाही कर रहा है। काम करवाने के लिए आ रहे लोगों से पैसे ले रहा है। रसीद कम दे रहे थे, पैसा ज्यादा ले रहे हैं। चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट से पचास लाख रुपये मंजूर करवाया है, जो सही नहीं है। इस पैसे का दुरुपयोग होगा। बाहर के कलाकारों को ही इसका लाभ होगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री ने भरे मंच पर कहा कि हम चिंतपूर्णी ट्रस्ट से पचास लाख रुपये नहीं लेंगे। दुर्भाग्य की बात है कि पचास लाख मंदिर ट्रस्ट से ले लिया गया और व्यर्थ खर्च किया गया। विशेष रूप से राजस्व विभाग के कर्मचारी आरोप लगा रह हैं कि महोत्सव को खत्म हुए लगभग एक माह से ज्यादा हो गया है और आज भी रसीद देकर पैसे की उगाही का काम जारी है। उन्होंने जिलाधीश और एसडीएम से आग्रह किया है इसे शीघ्र बंद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें