फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिमटे दी झंकार बाबा तेरे चिमटे दी से किया बाबा का गुणगान

Mon, 04 Sep 2023 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाया। सुबह सवेरे ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें बाबा की गुफा के बाहर लगना शुरू हो गईं।
विज्ञापन


मंदिर में पंजाब राज्य के श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था भी पहुंचा हुआ था। इस जत्थे ने माथा टेकने के उपरांत बकरा स्थल के पास बाबा के भजनों का गुणगान भी किया। चिमटे दी झंकार बाबा तेरे चिमटे दी, फूला दी बरखा लाई बाबा ने आदि गानों पर नाचते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बाबा की नगरी में भक्तिपूर्ण माहौल बनाया। पूरा मंदिर न्यास बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। पूर्व में प्रदेशभर बारिश होने के कारण कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे लेकिन अब मौसम साफ होते ही पंजाब सहित अन्य राज्यों को श्रद्धालुओं काफी संख्या में मंदिर में बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया। वहीं मंदिर न्यास अध्यक्ष एसडीएम बड़सर रोहित शर्मा ने बताया कि मंदिर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें