आकाश मॉडल स्कूल गलोड़ लहड़ा में वार्षिक समारोह के दौरान लोकनृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
गलोड़ (हमीरपुर)। आकाश मॉडल मिडल पब्लिक स्कूल गलोड़ (लहड़ा) में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में निजी लघु उद्योग के निदेशक सुनील कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्याध्यापक मीना कुमारी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चिट्टा तेरा चोला, काला डोरा हो शंभुआ, कलियुग बैठा पलथी मारके, ये गलियां ये चौबारा, मां का दिल, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, नाटक सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां बताईं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने अकादमिक सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इसी दौरान समाजसेवी होशियार सिंह ठाकुर ने स्कूल के लिए 30 कुर्सियां, देशराज कौशल ने 1100 रुपये, किरण कौशल ने 500 रुपये और मुख्यातिथि ने 11 हजार रुपये दान किए। इस मौके पर सूबेदार लाल चंद, मिलाप कौशल, विजय कुमार शर्मा, एसएमसी प्रधान मनीष शर्मा, उप प्रधान मीना देवी, वार्ड पंच किरण कौशल सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।