फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज स्कूल के बच्चे टेबल टेनिस में उज्ज्वल करेंगे अपना भविष्य

विज्ञापन
भोरंज स्कूल में टेबल टैनिस कोर्ट का शुभारंभ करते स्कूल स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने स्कूल में टेबल टेनिस खेल सुविधा का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के बच्चे अब टेबल टेनिस खेल में अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे। स्कूल प्रशासन ने अपने स्तर पर खिलाड़ियों की मांग को पूरा करते हुए टेबल टेनिस की सुविधा मुहैया करवाई। स्कूल में टेबल टेनिस खेल का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि भोरंज स्कूल के छात्रों के चहुंमुखी विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल में खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बास्केटबाल, बैडमिंटन के बाद अब टेबल टेनिस खेल के लिए उन्नत स्तर की सुविधा दी गई है। इन खेलों में खिलाड़ियों को अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके लिए स्कूल में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस एक राष्ट्रीय खेल है। अगर स्कूल स्तर पर इस खेल के अच्छे परिणाम निकले तो भोरंज स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इस दौरान शारीरिक शिक्षक दिनेश सिंह, पटियाल, प्रवक्ता विशवेश कौशल, कल्पना राणा, भाषा अध्यापिका नीता देवी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें