फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पापा मेरे पापा गाने पर नृत्य कर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
डीएवी स्कूल भड़ोली में आयोजित कक्षा संगीत संस्कार समारोह के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। डीएवी स्कूल भड़ोली में मंगलवार को एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कक्षा संगीत संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने की। वहीं, भड़ोली स्कूल कोहला के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, शास्त्रीय नृत्य, अभिनय, विभिन्न गानों बम बम भोले, सुनो गौर से दुनिया वालो, पापा मेरे पापा, चंदा चमके चम चम आदि गीतों पर नृत्य करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में मुख्यातिथि ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों अर्चिता जैन, गर्वित शर्मा, कशिश शांडिल, जतिन शर्मा, सौरभ जमवाल, दिव्यांश शर्मा, गार्गी दत्ता और कोमल इत्यादि को सम्मानित किया। इस मौके पर गीतिका कपिला, विद्यालय के वाइस चेयरमैन डॉ. ओपी सौंधी सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें