फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का गारंटियां पूरी करने का दावा झूठ का पुलिंदा : राणा

Sun, 27 Apr 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले हिमाचल की जनता के साथ जो वादे किए थे, वे आज छलावे साबित हो रहे हैं। यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनावों से पहले हिमाचल की जनसभाओं में कांग्रेस नेताओं ने बड़े जोर-शोर से यह दावा किया था कि छत्तीसगढ़ मॉडल को हिमाचल में उतारा जाएगा और किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन अब जब कांग्रेस सरकार को बने अढ़ाई साल बीतने को हैं, तो सच सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन छह गारंटियों के पूरे होने का दावा मुख्यमंत्री कर रहे हैं, वे महज झूठ का पुलिंदा हैं, जिन्हें जनता अब अच्छे से पहचानने लगी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब यह तय कर लेना चाहिए कि वे सरकार चला रहे हैं या जनता को ठगने का प्रबंधन कर रहे हैं। जब गारंटियां निभानी ही नहीं थीं, तो इतनी बड़ी-बड़ी बातें क्यों की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें