फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू करते हैं झूठ और फरेब की राजनीति : राजेंद्र राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने शनिवार को टौणी देवी सेक्टर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुक्खू से पहले प्रदेश में जितने भी मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने सेवा की राजनीति की लेकिन सुक्खू झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं। उन्हें प्रदेश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। सुजानपुर में आकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे जाहिर है कि सत्ता हाथ से खिसकने की घबराहट में वे ऐसा कर रहे हैं। सुजानपुर का बच्चा-बच्चा जानता है कि राजेंद्र राणा का 23 साल का सामाजिक सेवा का सफर रहा है। जरूरतमंदों की मदद से कभी भी पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री झूठ बोलकर यहां की जनता को गुमराह नहीं कर सकते। राणा ने कहा कि वह स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं और सुजानपुर की स्वाभिमानी जनता मुख्यमंत्री के झूठ ,फरेब जैसे हथकंडों में आने वाली नहीं है। जनता 1 जून को वोट की चोट से करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें