फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भोरंज को दी 27.50 करोड़ की सौगात

Fri, 19 Feb 2016 11:07 PM IST
भोरंज/भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमीरपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन शुक्रवार को भोरंज विस क्षेत्र में 27.50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। उन्होंने जाहू में 17.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 132 किलोवाट विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस केंद्र से न केवल क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या हल होगी, बल्कि ट्रांसमिशन एवं वितरण नुकसान भी कम होगा। यह केंद्र भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 50 गांवों की 75 हजार आबादी के अतिरिक्त, मंडी जिले के धर्मपुर और गोपालपुर क्षेत्रों के 372 गांवों के लगभग 2.25 लाख लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करेगा। कुल मिलाकर 132 केवी उपकेंद्र से लगभग तीन लाख की आबादी लाभान्वित होगी। बहु-उद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लीची के पौधे का रोपण भी किया। वीरभद्र सिंह ने भोटा शहर के लिए वर्ष 2048 तक आबादी को ध्यान में रखते हुए 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल निकासी योजना की आधारशिला रखी। वर्तमान में यह योजना नगर पंचायत भोटा के 1.15 वर्ग किलोमीटर में बसे 500 घरों को लाभान्वित करेगी। उन्होंने कहा कि सुजानपुर, नादौन तथा हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 में मल निकासी योजनाओं के कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कर में 75.52 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने ग्राम पंचायत अमरोह में राजकीय उच्च पाठशाला अमरोह को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें