टौणी देवी में आयोजित महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को सम्मानित करते मुख्य अ
टौणी देवी (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत टौणी देवी में सोमवार को महिला पहाड़ी गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी महिला गीत-संगीत कार्यक्रम की गूंज पूरे देश में है। देशभर के लोग पहाड़ी संस्कृति को पसंद करते हैं जो सौभाग्य की बात है।
प्रतियोगिता में दो दर्जन महिला मंडलों ने भाग लिया। इनमें महिला मंडल परनाली प्रथम, जबकि अंगीरा महिला मंडल ने द्वितीय स्थान स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर भाजपा जिला महिला मोर्चा और मंडल सुजानपुर की नारी शक्ति को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज ठाकुर, महामंत्री किरण वाला, विजय बहल आदि मौजूद रहे।