भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत वलवानी में पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति से 81 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी घमरोल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे नोटिस देकर छोड़ दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 अक्तूबर को शाम करीब 6:40 बजे पुलिस टीम वलवानी में नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोनू बाइक पर वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए उसे रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी सुलगवान में नाई की दुकान करता है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।