बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना गड़स के तहत एक युवक से 18 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम मंगलवार शाम को हरसौर में गश्त पर थी तो एक युवक पुलिस के वाहन को देखकर भागने लगा। भागते हुए पेंट की जेब से एक लिफाफा फेंका। शक होने पर उसको काबू करके फेंके हुए लिफाफे को जब पुलिस ने जांचा तो उसमें 18 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सचिन निवासी गांव रप्पड़, डाकघर नैन, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।