चुराह उपमंडल में लगातार हो रही बारिश के बीच वेही के समीप भूस्खलन होने से चांजू–बघेईगढ़ मुख्य मार्ग बंद हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर दो निजी बसें भी फंस गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की है ताकि आवाजाही सामान्य हो सके। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि मार्ग खुलने तक इस सड़क पर यात्रा करने से बचें और मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें।