सुजानपुर (हमीरपुर)। यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार को सुजानपुर टीम ने मुख्य बाजार में अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 10 वाहनों के चालान किए। पुलिस के अनुसार सभी चालान न्यायालय में प्रेषित किए हैं। अभियान के दौरान बिना आवश्यक दस्तावेज, ओवरस्पीड, यातायात नियमों की अनदेखी पर विशेष नजर रखी गई। एसपी बलवीर सिंह ने वाहन चालकों से वाहन चलाते यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।