फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस स्टॉप पर देरी तक बस खड़ी करने पर काटा चालान

Fri, 10 Jan 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गलोड़ कस्बा में मुख्य बाजार में पार्क निजी बस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गलोड़(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन दौरे के मद्देनजर पुलिस थाना बड़सर के प्रभारी प्रवीण राणा ने गलोड़ क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ट्रैफिक कर्मचारियों को कस्बा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान बस स्टॉप पर तय समय की बाद खड़ी निजी बस का भी चालान किया गया। बस चालक ने बस को तय समय अवधि के बाद बस स्टॉप पर खड़ा किया हुआ था, जिससे बाजार में जाम लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि बाजार में बसों को खड़ा करने के लिए पांच मिनट का समय तय किया गया है, लेकिन कुछेक चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके चलते चालान किया गया है। इस दौरान उन्होंने हड़ेटा पंचायत में प्रस्तावित कार्यों के शिलान्यास स्थल का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें