फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों से गूंजी बाबा बालक नाथ की नगरी

Tue, 15 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार से चैत्र मास के मेले शुरू हो गए हैं। मेलों का आयोजन एक माह तक होगा। उपायुक्त मदन चौहान ने सोमवार सुबह मंदिर में हवन और विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद परंपरागत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीसी रूपाली ठाकुर, एसडीएम एवं अध्यक्ष अक्षय सूद, सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास और मेला समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे। चैत्र मेलों का आयोजन 13 अप्रैल तक होगा।

हर वर्ष की भांति इस बार भी इन मेलों में हिमाचल सहित उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस मौके पर उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मेले के दौरान मंदिर 24  घंटे खुला रहेगा। रात को 12 बजे थोड़ी देर के लिए मंदिर की साफ सफाई के लिए बंद किया जाएगा। श्रद्धालुओं को जागरूक करने के लिए सूचना पट स्थापित किए गए हैं। बैरियर से ऊपर जाने वाले सभी वाहनों को परमिट जारी किए जाएंगे।

इन परमिट को वाहनों पर इस प्रकार प्रदर्शित करना होगा कि तैनात पुलिस कर्मियों को इन्हें चेक करने में किसी प्रकार की न बाधा आए और न ही यातायात अवरुद्ध हो। यात्रियों की सुविधा के लिए मेला अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों तथा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मेलों  के दौरान मंदिर परिसर को 8 सेक्टरों में बांटा गया है।

उन्होंने पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे ट्रकों में न आएं। मंदिर में सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। उपायुक्त मदन चौहान ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इस के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें