फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र माह के मेले आज से शुरू

Sun, 13 Mar 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले सोमवार से शुरू हो रहे हैं। मेलों को लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। मेले का शुभारंभ जिलाधीश हमीरपुर मदन चौहान झंडा रस्म के साथ शुरू करेंगे। कई सालों से मंदिर में मेलों का शुभारंभ बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त एवं जिलाधीश हमीरपुर करते हैं।
विज्ञापन


बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध परिसर चैत्र मेलों के आगमन पर दुल्हन की तरह सज गया है। पंजाब के श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। चैत्र माह मेला 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक चलेगा। चैत्र माह मेलों का आगाज न्यास आयुक्त एवं जिलाधीश हमीरपुर मदन चौहान बाबा जी की पवित्र गुफा में झंडा चढ़ाकर करेंगे।

दियोटसिद्ध मेले में न्यास प्रशासन ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के खाने पीने एवं रहने की उचित व्यवस्था की है और उनकी सुरक्षा पुख्ता प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि चैत्र माह के मेलों के दौरान बाबा जी दियोटसिद्ध मंदिर में विराजमान होते हैं।
विज्ञापन


यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना को पूरा करते हैं। मेले के दौरान पंजाब एवं कई अन्य राज्यों के श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि मेलों की तैयारी पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन हर सुविधा मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें