फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन बनाएं जाएंगे युवाओं के लिए प्रमाण पत्र : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार वृत्तों में भी पटवारी बनाएंगे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की वर्चुअल बैठक में लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। राज्य महासचिव चंद्र मोहन ने वर्चुअल बैठक का संचालन किया। इसमें सभी जिलाध्यक्ष और महासचिव उपस्थित रहे। निर्णय लिया गया कि युवाओं के केवल ऑफलाइन प्रमाण पत्र पटवारी बनाएंगे। जिन-जिन पटवारियों ने अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार वृत्तों की चाबी संबंधित तहसीलदार या नायब तहसीलदार को सौंप रखी थी, वहां युवाओं के प्रमाण पत्र बनाने में अनावश्यक विलंब न करें। इसके लिए जिन युवाओं को प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो वे संबंधित तहसीलदार को इस बारे में प्रार्थना पत्र लिखकर संबंधित पटवारी को सूचित करें। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि पटवार कानूनगो महासंघ हिमाचल प्रदेश का मकसद जनहित के कार्य कुशलतापूर्वक करना है। जनहित में अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार वृत्त के पटवारी केवल ऑफलाइन प्रमाण पत्र की रिपोर्ट नियमानुसार करेंगे। वहीं, संघ ने स्टेट कैडर और स्टेट लेवल की तबादला नीति का सभी ने एक सुर में विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में सभी जिलाध्यक्ष और महासचिव की सहमति पर पटवारी और कानूनगो के छह, सात अगस्त को कैजुअल लीव पर जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार से दोबारा आग्रह किया गया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पटवारी कानूनगो के स्टेट कैडर और स्टेट लेवल पर तबादला नीति को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें