फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल परिसर में एक साथ तीन बेटियों का जन्मोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सरोकार की शिक्षा देकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। स्कूल में तीन बेटियों दसवीं की दीक्षा, वर्षा व जमा एक की अक्षरा का जन्मोत्सव प्रधानाचार्य देशराज कमल की अध्यक्षता में मनाया गया। केक काटकर बेटियों को जन्मोत्सव की बधाई दी। प्रधानाचार्य देशराज कमल ने कहा कि समाज में बेटियों को घटती संख्या चिंता का विषय है। हमारा समाज कुंठित मनोदशा के कारण बेटियों के बजाए बेटों को अधिक महत्व दे रहा है। जबकि बेटियां समाज का सृजन व पालनहार करती हैं। अभिभावक बेटियों को दसवीं व जमा दो तक की शिक्षा ही नहीं, बल्कि आगे की उच्च शिक्षा देकर उन्हें समाज की सशक्त महिला बनाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मणी राम शर्मा, वीना वर्मा, डॉ. संजीव कुमार, पवन रांगड़ा व स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें