फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हनुमान मंदिर सुजानपुर में दान पात्र से नकदी चोरी

Thu, 06 Feb 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ में तोड़ा गया दान पात्र। संवाद - फोटो : आसफाबाद क्षेत्र में चेकिंग करती विद्युत विभाग की टीम।
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर नौ में स्थित हनुमान मंदिर में नकदी चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात को सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ में बने हनुमान मंदिर में शरारती तत्वों ने सेंधमारी कर दानपात्र के अंदर से नकदी चोरी कर ली। मध्य रात्रि के बाद घटित हुई इस घटना की सूचना लोगों को सुबह लगी। सुबह जैसे ही लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे तो मंदिर में दानपत्र खुला हुआ था और अंदर से नकदी गायब थी। दान पात्र के बाहर एक लोहे की रॉड पड़ी हुई थी। इसके साथ दान पत्र का ताला तोड़ा गया है। वार्डवासियों ने सुजानपुर थाना में इस संबंधी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन चोरी का पत्ता नहीं लग पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें