फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खाई में गिरने से युवक की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत खसग्रां के समीप जंगल में खाई में गिरने से युवक की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले में युवक के पिता के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 304 को जोड़ा गया है। हालांकि, युवक की मौत के कारण पोस्टमार्टम और बिसरा सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। परिजनों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में धारा को जोड़ा है। 31 दिसंबर की रात को खसग्रां के साथ लगते जंगल में किन्नौर निवासी 22 वर्षीय युवक युवराज की जंगल में खाई में गिरने से मौत का मामला सामने आया था। अब मामले में मृतक के पिता श्याम सुंदर नेगी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि घायल अवस्था में उनके बेटे को वहां पर छोड़ दिया गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त युवक के खाई में गिरने की सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद अन्य युवाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया था। जबकि, उसके साथी वहां से भाग गए थे। युवराज यहां पर अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर की पार्टी मनाने के लिए आया था। ऐसे में अब पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आईपीसी 304 के तहत केस दर्ज किया है। युवक 15 दिन पूर्व ही किन्नौर से हमीरपुर पहुंचा था। वह निजी कॉलेज से बी फार्मेसी की परीक्षा दे रहा था। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक के पिता की शिकायत के बाद इस मामले में आईपीसी की धारा 304 को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें