हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस ने अपनी पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में पुलिस में एक मीडिया कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कांग्रेस के लोगों के अनुसार गत दिवस एक टीवी चैनल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य संपादक ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सदस्य सोनिया गांधी के बारे में अपने टीवी चैनल पर अभद्र भाषा व मर्यादित टिप्पणियां की हैं तथा इसे अपने टीवी चैनल पर प्रसारित किया है। इससे कांग्रेस पार्टी को ठेस पहुंची है तथा सोनिया गांधी के सम्मान एवं चरित्र को आघात लगा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश कुमार, भोरंज ब्लाक अध्यक्ष विजय बन्याल, बलविंद्र सिंह बबलू, राम चंद पठानिया, राजीव लाल मैहर और प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चंदन राणा आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी का विरोध किया है।