अणु शिव मंदिर के समीप पलटी कार। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अणु शिव मंदिर के समीप बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राहत की बात यह रही कि कार चालक को कोई चोट नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कार हमीरपुर की ओर आ रही थी कि अणु शिव मंदिर के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए हल्का जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद