फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी गांव के पास पलटी कार

Wed, 07 May 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मंगलवार को हमीरपुर मार्ग पर नौहंगी गांव के निकट एक तीखे मोड़ पर कार पलट गई। इस दौरान चालक को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार जब मौका पर पहुंचे तो पता चला कि चालक शराब के नशे में धुत था। चालक गिरधारी लाल पुत्र हेमा राम स्थायी निवासी जोधपुर, राजस्थान कार में हमीरपुर से नादौन की ओर आ रहा था। जैसे ही वह तीखे मोड़ पर पहुंचा तो कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण कार पलट गई। पुलिस ने मौका पर ही नशे में वाहन चलाने पर चालक का चालान काट कर जुर्माना लगाया है। इस संबंध में यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें अन्यथा नियमों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें