कैहडरू के पास क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत : जागरूक पाठक
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। सदर थाना के तहत कैहडरू के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार को काफी नुकसान हुआ। कार सवार को हल्की चोटें आई हैं। सुजानपुर निवासी व्यक्ति सुजानपुर जा रहा था कि सामने से लावारिस पशु के आने से वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला और कार को सीधा किया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।