फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पेड़ों में फंसी कार, तीन घायल

विज्ञापन
छोंटा के पास गिरी कार। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर से चार किलोमीटर पीछे छोंटा नामक स्थान पर हुआ हादसा
विज्ञापन

दिल्ली से थुरल जिला कांगड़ा जा रहे थे तीनों
सुजानपुर (हमीरपुर)। हमीरपुर सुजानपुर मुख्य मार्ग पर सुजानपुर से चार किलोमीटर पीछे छोंटा नामक स्थान पर पेट्रोल पंप के समीप वीरवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पेड़ों में जा फंसी। कार के पेड़ों में फंसने से जानी नुकसान नहीं हुआ है। पेड़ों के नीचे गहरी खाई थी। कार में सवार कांगड़ा निवासी तीन लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की सहायता से गाड़ी में सवार रत्न चंद, संतोष कुमार, विकास कुमार निवासी थुरल जिला कांगड़ा को निकालकर सुजानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर में इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी में सवार सभी व्यक्ति दिल्ली से थुरल जिला कांगड़ा जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें