बिझड़ी बाजार में ट्रक व स्कूटी की टक्कर के बाद जमा हुई भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के प्रमुख बिझड़ी बाजार के कुआं चौक पर शनिवार सुबह कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही की स्कूटी सवार ने छलांग लगा दी अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक कुआं चौक से ऊपर की ओर, जबकि स्कूटी चालक नीचे की ओर जा रहा था। मुख्य बाजार में मोड़ पर अचानक स्कूटी ट्रक से टकरा गई। इसके बाद सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। आधे घंटे के बाद यातायात कर्मियों ने जाम को खुलवाया। हादसे में स्कूटी को काफी नुकसान हुआ है। संवाद