फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में नशे के खिलाफ चलेगा अभियान : शर्मा

Thu, 03 Jul 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गारली में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थत दीन दयाल अंतोदय समिति के सदस्य। स्रोत: संघ
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। दीन दयाल अंत्योदय समिति बड़सर की ओर से बुधवार को गारली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन दिवंगत डॉ. राकेश बबली की तृतीय पुण्यतिथि पर किया गया। शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान किया। दीन दयाल अंत्योदय समिति बड़सर के सचिव जीत शर्मा ने कहा कि राकेश बबली ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए जो सपने देखे थे, उनको पूरा करना समिति का एकमात्र लक्ष्य है। आगामी समय में समिति की ओर से हर पंचायत में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने के लिए पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन कर युवाओं को खेलों के साथ जोड़ा जाएगा। शिविर में समिति महामंत्री राज भारद्वाज, प्रीतम चंद, विनय शारदा, दिनेश चंद, सोहारी पंचायत प्रधान रणजीत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें