फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशा करने वालों को समाज से बहिष्कृत करने का आह्वान

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के स्काउट्स एवं गाइड्स नशे के विरूद्ध रैली नि
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के स्काउट्स एवं गाइड्स मास्टर सतीश राणा और गाइड कैप्टन कुसुम लता के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट निश्चय के अंतर्गत लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को गांव सिसवां में नुक्कड़ नाटक, गाने एवं वाद विवाद के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि आज बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशे के आदि हो रहे हैं। मानव को नशे से होने वाली बीमारियों का पता तो है फिर भी खुद ही मौत को दावत दी जा रही है। स्काउट्स एवं गाइड्स ने उपस्थित जनसमूह को नशा निषेध पर एक संकल्प लेने का आह्वान किया कि नशा करने वालों को समाज से बहिष्कृत किया जाए। उनका हुक्का पानी बंद किया जाए ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके और युवाओं का जीवन बचाया जा सके। इस अवसर पर डॉक्टर नवनीत जरयाल, रुचिका, ललित कालिया, राकेश चौहान, स्काउट मास्टर मनोज और गाइड कप्तान कविता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें